मंसूरचक (बेगूसराय):नर नारायण सिन्हा उच्च विद्यालय के लोकप्रिय शिक्षक रहे स्मृतिशेष बासुकीनाथ सिंह जी के तीसरे पुण्यतिथि पर उच्च विद्यालय परिसर में बासुकी बाबू समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार की संध्या हुआ। जिसकी अध्यक्षता मंसूरचक प्रखंड की पुर्व उप प्रमुख सह बिहार सरकार की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजना कश्यप एवं संचालन बासुकी बाबू के सुपुत्र मशहूर सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा के सांसद शंभु शरण पटेल, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं भारत सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम एन.टी.पी.सी. के निदेशक सुशील चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग एक सौ शख्सियतों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुशील चौधरी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति को छिन्न भिन्न करने हेतु सैकड़ों वर्षों से लगातार हमले हुए किंतु हमसबों ने अपनी विरासत, परंपरा एवं संस्कृति को सहेजकर रखा। वस्तुतः ज़िंदा कौमे ही अपने इतिहास को सहेजकर रखती है। उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति का उपहास बनाने की कुत्सित मानसिकता हो रही है जिसे हमसब कदापि बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कहा कि भारत सरकार लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति और उसके स्वाभिमान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार चाँद मुसाफिर, समाजसेवी प्रभाकर कुमार राय, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शेखर,पत्रकार भोला प्रसाद सुमन,लोकगायक अजय अनंत, रंजीत गुप्त, राजू कुमार राजा, सुनीता चौधरी, सुधीर पाठक, विवेकानंद शर्मा, सरोज कुमार चौधरी,अभिजीत कुमार पंकज,डॉ. एल. साह,डॉ. महेश राय, डॉ. सुनीति कुमारी, डॉ. मनीषा ठाकुर, पप्पू साह, संजय साह, मुकेश ईश्वर, राकेश कुमार महंथ, रुपेश यादव, नसीम अख्तर, रविनंदन सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, ललन साह, शंकर साह, कुमार अमरेश, संजीव झा, प्रो प्रेम झा, मनोहर सिंह, पुरुषोत्तम भारद्वाज, क्रांति कुमारी, शुभ लक्ष्य राज, प्रियव्रत प्रेम, अनल रुणेश, राजगीर साह, रमेश रजक, डॉ नागेश्वर महतो, शैलेन्द्र चौधरी सहित सौ से ज़्यादा शख्सियत सम्मानित किये गए।
Post a Comment