हावड़ा लोकसभा चुनाव : अपने कामकाज का श्वेत पत्र जारी करे प्रसून


हावड़ा सदर क्षेत्र के प्रार्थी सीए राजेश कुमार की चुनौती

युवा शक्ति न्यूज                                          
हावड़ा: हावड़ा सदर लोकसभा क्षेत्र। गर्मी के तापमान की तरह ही यहां चुनाव की सरगर्मी भी तेज है। यहां चुनाव 5वें में चरण में होगा। 20 मई को वोट डाले जाएंगे। लगभग 32 लाख जनसंख्या वाले इस संसदीय क्षेत्र के लगभग 16 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें एक चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश कुमार प्रसाद हैं, ये युवा नेता ऑल इंडिया आर्य महासभा पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

तृणमूल के प्रसून बनर्जी, भाजपा के रथीन चक्रवर्ती और महागठबंधन के माकपा उम्मीदवार सव्यसाची चटर्जी को टक्कर भी दे रहे हैं। जितने का दावा भी कर रहे हैं, क्यों न करे, जनता का उन्होंने जो विश्वास जीत रखा है। क्षेत्र की जनता का मानना है कि कोविड और लॉकडाउन के दौरान राजेश कुमार प्रसाद को जनता के बीच देखा गया था। 

युवा शक्ति से कुछ मतदाताओं से मुलाकात हुई जिनमें अभय सिंह और दिलीप मित्रा हैं, इन दोनों ने बताया कि कोविड के दौरान किसी बड़ी पार्टी के नेताओं को नहीं देखा जा रहा था लेकिन राजेश कुमार प्रसाद जनता के बीच रहकर मुफ्त में खाना बंटवाते देखा जा रहा था। ऐसे में राजेश कुमार की जीत यदि होती है तो क्षेत्र का विकास होना तय है। 

हावड़ा सदर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं- बाली, उत्तर हावड़ा, दक्षिण हावड़ा, मध्य हावड़ा, शिवपुर, संकराईल और पांचला। वैसे तो क्षेत्र का दौरा करने पर तृणमूल और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी क्षेत्र के चुनावी रण में तीनों उम्मीदवारों को टक्कर देने के लिए कभी शिक्षक रह चुके 50 साल के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार प्रसाद भी डट गए हैं। इनकी पार्टी का नाम ऑल इंडिया आर्य महासभा है और चुनाव चिन्ह कलम का नीभ है। इस पार्टी को जुलाई 2023 में चुनाव आयोग द्वारा मान्यता मिली। 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में गठित इस पार्टी के लगभग दर्जनभर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें एक राजेश कुमार प्रसाद हैं। राजेश कुमार प्रसाद भी अन्य उम्मीदवारों की तरह घर घर जाकर अपने मतदाताओं से मिल रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। युवा शक्ति की टीम से राजेश कुमार प्रसाद रूबरू हुए। लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू होते ही ही उन्होंने छोटे वाक्य में यही कहा, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के यहां के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी, जो यहां 10 सालों तक सांसद रहे लेकिन हावड़ा के निवासियों को उन्हें उनका अधिकार दिलाने में सौ फीसदी नाकाम रहे। वे प्रसून बनर्जी की चैलेंज करते हैं कि अपने 10 साल के कामकाज का श्वेत पत्र जारी करे।


राजेश कुमार प्रसाद से युवा शक्ति से हुई बातचीत का अंश:                  

प्रश्न: आपके चुनावी मुद्दे क्या हैं?            
उत्तर: बेहाल हावड़ा, बंद कारखानें, सिंडिकेट राज, गन्दगी, शिक्षा और चिकित्सा।                                      

प्रश्न: यदि आपको जीत हासिल हुई तो किस काम को प्राथमिकता देंगे?      
उत्तर: सबसे पहले जनता को उन्हें उनका वो उचित अधिकार दिलाएंगे, जो उनसे छीन लिया गया है। जैसे कि रोजगार की गारंटी।                    

प्रश्न: 10 सालों तक सांसद रहे प्रसून बनर्जी और मोदी लहर में आप क्या जीतेंगे?                                          
उत्तर:  मैं जीतने के लिए ही चुनाव मैदान में हूं। जिस किसी जनता को उन्हें उनका अधिकार चाहिए तो मुझे आशीर्वाद अवश्य देंगे।                        

प्रश्न: आप सामाजिक संस्था चलाते हैं। काफी सेवामूलक आपने काम भी किया है। तो फिर राजनीति में सक्रिय क्यों हो गए?                                    
उत्तर: और भी बड़ा सेवा करने का एक प्लेटफॉर्म की मुझे जरूरत थी। इसलिए मैंने राजनीति को अपना लिया।                                              

प्रश्न: क्षेत्र में क्या क्या समस्याएं हैं?        
उत्तर: गन्दगी की भरमार है, सड़कें ऊबड़ खाबड़ है। क्षेत्र की लगभग 70 फीसदी कल कारखानों बंद हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post