पटना में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म, दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को दाग दी चार गोलियां

 पटना : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश युवक को चार गोलियां दागने के बाद मौके से फरार हो गए।गोली लगने से घायल हुए युवक को आनन-फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना फुलवारीशरीफ थाने के राधामोहन नगर मित्रमंडल कॉलोनी की है।


युवक की पहचान राधामोहन नगर के मित्रमंडल कॉलोनी निवासी पुतुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर जब पुतुल कुमार अपने घर में मौजूद था, अपराधी उसके घर में घुस गए और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से अपराधियों ने पुतुल कुमार को गोली मारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।















Previous Post Next Post