गया वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का आयोजन

 गया: दिनाँक 31/10/2022 को समय 0700 बजे श्री विक्रम सिंह, द्वितीय क अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय (वि0अभि0) सशस्त्र सीमा बल, गया एवं श्री टी राजेश पाल द्वितीय कमान अधिकारी, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया द्वारा वाहिनी मुख्यालय से सत्संग निरंकारी भवन, ध्रुवल से वाहिनी मुख्यालय तक लगभग 3 किमी एकता की दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसमें क्षेत्रीय मुख्यालय (वि0अभि0) एवं 29वीं वाहिनी के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिकों द्वारा इस एकता की दौड़ में हिस्सा लिया गया और राष्ट्रीय एकता जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे।

 श्री टी राजेश पाल दद्वितीय कमान अधिकारी, 29वीं वाहिनी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते कि अखण्ड भारत की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने में उनकी भूमिका को लेकर देश उन्हें सदैव याद रखेगा।

समय 1100 बजे 29वीं वाहिनी स०सी०ब० गया वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का आयोजन किया गया। श्री छेरिंग दोर्जे, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (वि0अभि0) सशस्त्र सीमा बल, गया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में बताया कि हम सभी को राष्ट्र की एकता. अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करना चाहिये और यही संदेश हमें अपने देशवासियों के बीच फैलाने का भी भरपूर प्रयास करना चाहिये। जिससे कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को संभव बनाया जा सके।

समय 1600 बजे से 1700 बजे तक क्षेत्रीय मुख्यालय (वि0अभि0) एवं 29वीं वाहिनी स०सी०ब० के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया गया साथ ही एकता श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया गया ।




Post a Comment

Previous Post Next Post