बाढ़ में सम्राट अशोक भवन का निर्माण शीघ्र शुरू होगा.. उपमुख्यमंत्री

 ● बाढ़ नगर परिषद् के 151 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस समरोह का उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने किया उद्घाटन 


 नगर परिषद्, बाढ़ ने 151 वर्ष पूर्ण किया है। आज उक्त ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार लोगों को नगरीय सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है। शहरों के विकास में शहरी निकायों की स्थाई सशक्त समिति एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि बाढ़ नगर परिषद में सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ प्रारंभ होगा। 


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की प्रतिबद्धता है कि शहरों में सभी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को समयबद्ध तरीके से मिलें। उनका जीवन आसान बने। इसके लिए संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की धरती कई कर्मयोगियों की भूमि रही है। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस इलाके को सींचा और संवारा है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जैसे कर्मठ जनप्रतिनिधि का संसदीय क्षेत्र है। निश्चित रूप से बाढ़ की शहरी आबादी की वर्तमान समस्या जल-जमाव से मुक्ति हेतु सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र में काम चल रहा है। उक्त परियोजना के अंतर्गत वांछित राशि का इंतजाम में होगा, अन्यथा नगर विकास एवं आवास विभाग इस दिशा में अपने स्तर से कदम उठाएगा। बाढ़ की नगरीय आबादी की सुविधा के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम होगा।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के नगरीय क्षेत्र का विगत वर्षों में काफी विस्तार हुआ है। बस स्टैंड के लिए स्थानीय स्तर पर यदि भूमि उपलब्ध होगी, तो उसके निर्माण की कार्यवाही तेजी से शुरू की जाएगी।

   उन्होंने इस अवसर पर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी मंशा है कि हमारे युवा सिर्फ रोजगार ही प्राप्त न करें, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए बिहार सरकार ने उद्यमी योजना की शुरुआत की है। तकरीबन 16000 युवाओं को विभिन्न जिलों से चयनित किया गया है, जिन्हें उद्यम के लिए 5 लाख रुपए अनुदान एवं 5 लाख रुपए ऋण के रूप में मुहैया कराए जा रहे हैं।

     इस अवसर पर सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद् के सदस्य श्री नीरज कुमार, बाढ़ नगर परिषद् के मुख्य पार्षद श्री राजीव कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उक्त मौके पर उप मुख्य पार्षद् श्री परमानंद सिंह पूर्व विधान पार्षद श्री बाल्मीकि सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष श्री परशुराम पारस, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, दलीय कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post