जब जब देश पर संकट आया है, लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है: संजय तिवारी अंशुमान

 

युवा शक्ति न्यूज़। 

कोलकाता। जब जब देश पर संकट आया है, लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। मोदी सरकार लगातार अपना जनाधार खो रही है। महंगाई से जनता त्रस्त है। जिसकी वजह से पूरा देश एक बार फिर कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रहा  है। ये  बातें बक्सर से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार विधायक बने संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना जी ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। आज भी लोगों का भरोसा कांग्रेस पर है। भाजपा और जदयू की लहर के बाद भी दूसरी बात बक्सर सादर की जनता ने उन्हें इसलिए चुना कि वह आम लोगों के साथ जुड़े हुए रहे हैं। विधायक बनने से पहले भी वह लगातार आम जनता के संपर्क में बने हुए। लोगों के सुख दुख में हमेशा काम आना यही उनकी विशेषता थी।

संजय तिवारी का राजनीतिक जीवन

वर्ष 1985 में एनएसयूआई के सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले श्री तिवारी बताते हैं कि उस समय उन्होंने 25 पैसे में छात्र परिषद की सदस्यता ली थी। कुछ समय बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमुद रंजन झा थे। उसके बाद 1989 में श्याम सुंदर धीरज जब युवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे उस समय उनके नेतृत्व में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी 1997 में बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उसके बाद 2000 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और काफी कम मतों के अंतर से उनकी हार हुई उसके बाद 2004 और 5 में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया जिसके कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। लेकिन वर्ष 2015 में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने उन पर भरोसा जताया और इस बार बक्सर सदस्य व जीत हासिल करने में सफल रहे। पुनः  2020 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत का परचम लहराया।

वर्तमान में कांग्रेस के सत्ता से दूर रहने की मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने कहा की आम जनता की समस्या से दूर रहना और आंदोलन नहीं करने की वजह से आज इस तरह की स्थिति बनी हुई है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए जनता से जुड़ना और जनता के लिए सड़क पर उतरना सबसे जरूरी होता है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली है और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जिस तरह से कांग्रेस ने आंदोलनों की श्रृंखला की शुरुआत की थी, आज भी सभी राजनीतिक दल उसी का अनुसरण कर अपना अस्तित्व बचाने में जुटे हुए हैं। 

मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों का भरोसा केंद्र सरकार पर घटता जा रहा है। किसान आंदोलन से लेकर हर मुद्दे पर लोगों में आक्रोश है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता पुनः कांग्रेस केंद्र की सत्ता में लाएगी ऐसा उनका विश्वास है।

बंगाल कांग्रेस के नेताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी संतोष पाठक अब्दुल मन्नान जैसे नेता जनता के साथ जुड़े हुए हैं और जब तक जनता कांग्रेस के साथ है। उसका अस्तित्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है। इस के लिए राज्य के नेताओं को केंद्रीय नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर चलना चाहिए।

बिहार में कोलकाता की एंकर के साथ रेप की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जांच का मामला है। इस आपराधिक कृत्य की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल का संबंध भाईचारे का है। एक समय बिहार बंगाल का ही भाग था। यहां तक कि बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय कि शिक्षा दीक्षा भी पटना में ही हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post