उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, दरभंगा में बांध टूटा

उत्तर बिहार में शनिवार को भी बाढ़ का कहर जारी रहा। मधुबनी, समस्तीपुर जिले में स्थिति गंभीर बनी है। दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड की माधोपट्टी पंचायत में महराजी बांध ( पश्चिमी) बीस फीट टूट गया। इससे अफरातफरी मच गई। सौ घरों में पानी घुस गया। बाद में अधिकारियों ने जायजा लिया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। 

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में पानी के दबाव से माधोपुर- विशनपुर मुख्य सड़क माधोपुर गांव के पास पचास फीट टूट गई। इससे माधोपुर और विशनपुर का आवागमन ठप हो गया है। कई स्थानों पर पानी बह रहा है। पश्चिम चंपारण में ङ्क्षसगहा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से दोन क्षेत्र के छह गांव प्रभावित हो गए हैैं। आवागमन ठप हो गया है। गंडक बराज से शाम तक एक लाख 58 हजार नौ सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ी नदियां कटाव कर रही हैैं। मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढऩे से शहरी इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड में पानी का तेज बहाव जारी है। गंगा और बाया नदी अब भी कहर बरपा रही है। मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक के दबाव से निचले इलाकों में पानी भर गया है। शिवहर में एनएच-104 पर आवागमन ठप रहा।

सकरा में कदाने का पानी गांव में घुसा, प्रशासन पर अनदेखी का आरो

ढोली, संस : सकरा प्रखंड की बेरुआडीह पंचायत के जोगनी गंगा, जोगनी जागा, मेंथौरा रामनगरा, बेरुआ डीह गांव में कदाने नदी के बांध पांच जगह टूटने से गांव में चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं प्रखंड प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। कांग्रेसी नेता हरिनंदन ठाकुर ने प्रंखड व जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दलित और महादलित परिवार की बहुत ही दयनीय स्थिति है। इन लोगों को कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पूर्व उप मुखिया सुदामा ठाकुर कांग्रेस नेता व ब्रह्मॢष नेता हरिनंदन ठाकुर लगातार प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे रहे हैं। ग्रामीणों को रहने के लिए कहीं जगह नहीं मिल रही है। इससे वे लगातार हंगामा कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर, टुना झा, सतीश झा, हरे राम पाठक, सतनारायण महतो, जीवन राम, रमेश राम, राकेश पासवान, प्रमोद पासवान ने विवश होकर रोड जाम करने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post