देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 535 मरीजों की मौत


देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़े हैं। देश में शनिवार को कोरोना के 39 हजार से ज्यादा नए केस आए। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 535 मरीजों की से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 39,972 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 765 की कमी रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, केरल में कोरोना के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 18,531 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा पिछले 51 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसस पहले 3 जून को 18,853 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,742

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,972

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 535

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3,05,43,138

अब तक कुल मौतें: 4,20,551

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,08,212

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

देश में 43 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगी

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज (Covid-19 vaccination coverage) ने 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है जिसमें शनिवार को लगभग 51 लाख खुराक लगाई गईं। भारत की कुल टीकाकरण कवरेज 43 करोड़ (43,31,50,864) के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें शनिवार को लगभग 51 लाख (51,18,210) खुराक लगाई गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post