India Coronavirus Updates: देश में 97 दिनों बाद 5 लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, नए केस में भी गिरावट जारी

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। हर रोज देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 44 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44,111 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 738 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में शुक्रवार को कोरोना से 57477 मरीज ठीक हुए। इसको मिलाकर देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 2,96,5,779 हो गया है। भारत की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 97.06% है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 14,104 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम होकर 4,95,533 है। देश में 97 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 5 लाख से नीचे आए हैं। देश में अभी कोरोना से मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,111

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57,477

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 738

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,05,02,362

अब तक ठीक हुए: 2,96,05,779

अब तक कुल मौतें: 4,01,050

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,95,533

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन

21 राज्यों में में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post