Nirmala Sitharaman PC : महिला-बच्‍चों की सेहत का खास ख्‍याल रखेगी मोदी सरकार, 23 हजार करोड़ का प्रावधान


वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। उन्‍होंने बताया कि सरकार 8 तरह के राहत का ऐलान करने वाली है। इसमें हेल्थ सेक्टर के लिए ₹50,000 करोड़ जबकि मेडिकल इंफ्रा में सुधार के लिए सहायता दी जाएगी। वहीं जनस्‍वास्‍थ्‍य (Public health) पर एक साल में 23,220 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें खासकर बच्‍चों और पेडियाट्रिक केयर पर फोकस रहेगा। जबकि Tourism Sector को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा बूस्‍टर प्‍लान किया है। इसमें टूरिज्‍म क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई तरह की रियायत दी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना पर ₹93,869 करोड़ का खर्च आएगा।

EPFO स्कीम की मियाद 31 मार्च 2022 तक

वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। EPFO स्कीम की मियाद भी 31 मार्च 2022 तक बढ़ाई जा रही है। यानि सरकार नए नौकरीपेशा के PF contribution में कंपनी का हिस्‍सा भी देगी। इसके साथ ही मंत्री ने न्यूट्रिएंट आधारित सब्सिडी के लिए सब्सिडी का ऐलान भी किया।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि PMGKAY की मियाद बढ़ा दी गई है। इसके तहत 2,27,841 crore का खर्च आएगा। इसके अंतर्गत गरीब और असहाय लोगों को शामिल किया जाएगा। Atma Nirbhar Bharat Rozgar Yojana को नौकरी के मौके बढ़ाने के लिए लॉन्‍च किया गया था। इसे भी 1 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। 80 हजार कंपनियों के 21.4 लाख लोगों को इससे फायदा हुआ है।

1.1 लाख करोड़ की Loan Guarantee scheme

वित्‍त राज्‍यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान दूसरे सेक्‍टर के लिए होगा। Covid से ठप पड़े उद्योगों को कुल मिलाकर 1.1 लाख करोड़ की Loan Guarantee scheme मिलेगी।

Health सेक्‍टर को 100 करोड़ रुपए का Loan Sanction

अनुराग ठाकुर ने बताया कि 1.5 लाख करोड़ रुपए Emergency Credit Line Guarantee Scheme के लिए रखे गए हैं। यही नहीं Health सेक्‍टर को 100 करोड़ रुपए का Loan Sanction है। इसका अधिकतम ब्‍याज 7.95 फीसद है। दूसरे सेक्‍टर के लिए 8.25 फीसद ब्‍याज दर रहेगी।

25 लाख लोगों के लिए Credit gurantee Scheme

सीतारमण ने कहा कि 8 में से 6 ऐलान एकदम नए हैं। 25 लाख लोगों के लिए Credit guarantee Scheme है।

Travel & Tourism sector के लिए राहत

अनुराग ठाकुर ने बताया कि Travel & Tourism sector के लिए राहत सहायता के उपाय किए जा रहे हैं। इसमें 5 लाख टूरिस्‍ट को मुफ्त टूरिस्‍ट वीजा देने की बात है। इसकी मियाद 31 मार्च 2022 तक या पहले 5 लाख टूरिस्‍ट वीजा, जो भी पहले घटित होता है, रहेगा। एक टूरिस्‍ट को एक ही बार इसका फायदा मिलेगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि 11 हजार रजिस्‍टर्ड टूरिस्‍ट गाइड के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट रहेगा। Travel & Tourism Stakeholders (TTS) के लोगों को 10 लाख तक Loan मिल सकता है। लाइसेंस टूरिस्‍ट गाइडों को 1 लाख तक Loan देने का प्रावधान है।

आत्‍मनिर्भर भारत योजना आगे बढ़ाई

अनुराग ठाकुर ने बताया कि Aatmanirbhar Bharat Rozgar Yojana को एक्‍सटेंड किया गया है। 58.50 Lakh beneficiaries को इसके तहत फायदा दिया जाएगा।

कृषि क्षेत्र के लिए प्रावधान

निर्मला सीतारमण ने कहा कि Agriculture sector में किसानों को अतिरिक्‍त सब्सिडी दी जाएगी। उन्‍हें 14775 करोड़ रुपए की अतिरिक्‍त रकम दी जाएगी। किसानों को 85413 करोड़ रुपए का पेमेंट हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post