कोरोना मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, औरंगाबाद में प्‍लांट से प्रतिदिन 900 ऑक्‍सीजन सिलेंडर की होगी आपूर्ति

 


काल में ऑक्‍सीजन की घोर किल्‍लत के बीच अच्‍छी खबर है कि बारुण प्रखंड के सिंदुरिया में बंद ऑक्सीजन प्लांट को शुक्रवार से चालू किया गया है। पहले इस प्लांट से औद्योगिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडर भरा जाता था। अब इस प्लांट से मेडिकल उपयोग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जाएंगे। इससे ऑक्सीजन के लिए चल रहा हाहाकार कम हो जाएगा। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार एवं एसडीपीओ अनूप कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया।

मेडिकल प्रयोग के लिए सिलेंडर भरने का लाइसेंस  

एसडीएम ने बताया कि बंद पड़े इस प्लांट को पटना से मेडिकल प्रयोग के लिए ऑक्सीजन भरने के लिए लाइसेंस मिला है। लाइसेंस मिलने के बाद प्लांट संचालक ने मेडिकल सप्लाई के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की कवायद कर दी गई है। प्लांट से शनिवार को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति शुरू की गई है। एसडीएम ने बताया कि इस प्लांट से प्रतिदिन 900 ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने की क्षमता है। औरंगाबाद में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर हमेशा उपलब्ध रहेगा।

डीएम के निर्देश के बिना नहीं करनी है आपूर्ति 

प्लांट पर अधिकारियों की नजर रहेगी। एसडीएम ने बताया कि प्लांट की निगरानी के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संचालक को निर्देश दिया गया है कि बिना डीएम के निर्देश के एक भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करनी है। बता दें कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर जिले में हाहाकार मचा था। सिलेंडर के लिए लोग दूसरे जिले का दौड़ लगा रहे थे। हर जगह ऑक्सीजन की कमी थी। अब प्लांट के चालू होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post