मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर पूरे बिहार में विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा: जिलाध्यक्ष


जिला जदयू की बैठक शनिवार को संपन्न हुई, बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का सभी को पालन करने निर्णय लिया गया।

सूरज कुमार

गया। जदूय पार्टी के जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार स्थित कार्यालय परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आगमी 1 मार्च 2021 को पूरेेे बिहार में विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कही गई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी ने निर्देश जारी किया है कि मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर बिहार में विकास दिवस के रुप में मनाया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू के सांसद विजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जन्म दिवस प्रत्येक बूथ पर समारोह पूर्वक मनाया जाए।मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों को जन- जन तक अवश्य पहुंचाएं।विधान परिषद के सदस्य जदयू नेत्री मनोरमा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि जदयू के सभी कार्यकर्ता कर्मठ हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी और मजबूत एवं सशक्त होगी।विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का विकास सही मायनों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है। जिसका आज जीता जाता उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी विकास पुरुष है बिहार के विश्वकर्मा है। इनके नेतृत्व को देश और दुनिया स्वीकार करता है। 

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्य को सभी नागरिकों को बताना जदयू के कार्यकर्ता का नैतिक कर्तव्य होता है। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता का पूंजी एकमात्र नेता नीतीश कुमार जी हैं। पूर्व विधायक प्रो. कृष्ण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विकास में दिन रात लगे रहते हैं।साथ ही जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए सभी जिला के प्रखंड अध्यक्षगण, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं जिले के सभी बूथ अध्यक्षों को कहा कि 1 मार्च को मुख्यमंत्री जी के बैनर लगाकर प्रत्येक बूथ पर विकास दिवस के रूप में मनाएं तथा मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को विस्तार रूप से बताने का भी काम करेंगे। बैठक को 10 विधानसभा के विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्षगण, लोकसभा प्रभारीगण ,जिला कार्यकारिणी के प्रमुख नेता विस्तार पूर्वक बातें रखी।

मंच का संचालन जदयू प्रवक्ता श्रीकान्त प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया।संबोधित करने वाले नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष  मो• अलेख जेंडर खान, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव शौकत अली (अधिवक्ता), औरंगाबाद लोकसभा प्रभारी डॉ निर्मल कुमार, गया लोकसभा प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, जहानाबाद लोकसभा प्रभारी भागीरथ कुशवाहा, नेता जदयू अरविंद सिंह, नरेश प्रसाद कार्यालय सचिव, राजेश शर्मा, जयशंकर चन्द्रवंशी, कैलाश पासवान, बिरेन्द्र कुमार, रामनारायण शर्मा, मो• अरमान, अवध बिहारी पटेल, अरुण कुमार राव, सुरेश राव, प्रो• अरविंद कुमार, गोपाल प्रसाद, राजू कसेरा, अरविंदचरनप्रियदर्शी, माधुरी सिन्हा, दिवाकर कुमार, आदि नेता गण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post