Jharkhand News: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, हफीजुल हसन बनेंगे मंत्री; 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह

Jharkhand Cabinet Expansion Today: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को दूसरा विस्तार होगा। हफीजुुल हसन सरकार के नए मंत्री के रूप में शुक्रवार को राजभवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12 बजे राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राजभवन ने मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी की पुष्टि की है। 

राजभवन में एक मंत्री को दिलाई जाएगी शपथ, हफीजुल हसन बन सकते हैं मंत्री

बताया जाता है कि दिवगंत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि वे अभी विधायक नहीं हैं। यदि वे शपथ लेते हैं तो उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन होने के बाद जहां मंत्री का एक पद रिक्त हो गया था, वहीं मधुपुर विधानसभा सीट भी रिक्त हो गई है।

मधुपुर उपचुनाव में झामुमो बनाएगा प्रत्याशी

त्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद मधुपुर सीट पर उपचुनाव होना है। हफीजुल हसन अंसारी का मधुपुर उपचुनाव में झामुमो का प्रत्याशी होना तय है। उनके पिता दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण व निबंधन मंत्री थे।

मंत्रिमंडल में फिलहाल कौन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, जगरनाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल।

मंत्री जगरनाथ महतो हैं चेन्नई में इलाजरत

मंत्री जगरनाथ महतो फिलहाल चेन्नई में इलाजरत हैं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण के बाद एमजीएम अस्पताल, चेन्नई में भर्ती कराया गया था, जहां उनका फेफड़ा का प्रत्यारोपण हुआ। फिलहाल उनकी तबीयत बेहतर हैं। 16 फरवरी को वे झारखंड लौट सकते हैं।

आज हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में एक मंत्री को दिलाई जाएगी शपथ

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार होगा। एक मंत्री शुक्रवार को राजभवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राजभवन ने मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी की पुष्टि की है। दिवगंत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन बन रहे हैं मंत्री

हेमंत कैबिनेट में मंत्री रहे दिवगंत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन अभी विधायक नहीं हैं। यदि वे शपथ लेते हैं तो उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा। बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन होने के बाद जहां मंत्री का एक पद रिक्त हो गया था, वहीं मधुपुर विधानसभा सीट भी रिक्त हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। हफीजुल हसन अंसारी का मधुपुर उपचुनाव में झामुमो का प्रत्याशी होना तय है।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post