JMM Foundation Day 2021: दुमका में झामुमो मना रहा स्थापना दिवस, अपनों को साधेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 42वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गए हैं। स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। सोमवार को रांची से दुमका पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने गांधी मैदान पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दाैरान कोरोना से बचाव के मद्देनजर निर्देश भी दिए। 

कोरोना के कारण सांकेतिक समारोह

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए हर बिंदु पर सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बार स्थापना दिवस सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए सबको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगलवार को 42 साल के कालखंड में पहली बार दिन के 11 बजे से तीन बजे तक स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस बार रैली नहीं निकलेगी। शारीरिक दूरी का भी खास पालन करने की हिदायत कार्यकर्ताओं को दी गई है। कोविड-19 के गाइडलाइन को पालन करते हुए स्थापना दिवस सांकेतिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर पार्टी झामुमो के मो. सलाम, रवि यादव, साकेत गुप्ता, पराक्रम शर्मा, निशांत राजपूत, विक्की, धरमदास समेत कई मौजूद थे। 

दुमका मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण 

यहां से निकल कर दुमका मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं से अवगत होकर कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उपायुक्त राजेश्वरी बी, सिविल सर्जन एके झा एवं अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों से कहा कि व्याप्त कमियों को शीघ्र दूर किया जाए।

सत्ता से उम्मीद लगा बैठे लोगों को साधने की चुनौती

कोरोना काल मनाया जा रहा झामुमो का स्थापना दिवस काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब सत्ता में है। पूर्व बहुमत की सरकार चलाते हुए हेमंत सोरेन को एक  साल से ज्यादा का समय हो चुका है। झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी सरकार से काफी उम्मीद है। इस उम्मीद को पूरी करने की चुनाैती हेमंत सोरेन के सामने है। समारोह में वह अपने लोगों को समझाने की कोशिश करेंगे। 

ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post