-भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया
युवा शक्ति संवाददाता
गया। शहर के भाजपा जिला कार्यालय स्थित आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई।
उक्त अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।इस उपरांत श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अन्तोदय जैसे विचारों से देश को अवगत कराया था। अन्त्योदय का मतलब है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास। उन्होंने ने कहा था कि जबतक विकास की किरण सबसे निचले पायदान पर पहूंच नहीं जाय तबतक सही मायने में भारत का विकास नहीं हो सकता।आज भारत का विकास भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहूचाने का भरपूर कोशिश की जा रही है। भारत की सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहूचाने के लिए जन-धन खाता खोलकर लाभ पहूंचाया जा रहा है।आयुष्मान भारत जैसे योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र गरीब परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने का संकल्प लिया
उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद,अजय कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, किरण पाण्डेय,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहलाल सिद्दकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी, दीपक पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थें।
ADVERTISEMENT