जिले में 73 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों ने लिया वैक्सीन

-2300 की सूची में 1679 लोगो ने लिया वैक्सीन

-बोधगया में 357 तो बाराचटटी में 353 लोगों ने लिया वैक्सीन

युवा शक्ति संवाददाता

---------------------

गया। जिले में गुरूवार जिले के विभिन्न केन्द्रो पर फ्रंट लाइन वक्ररों का वैक्सीनेशन किया गया। जिले में शाम 6 बजे तक 1679 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन लिया।  जिले में सबसे अधिक बोधगया में 357 वर्करों ने वैक्सीन लगवाये। वही बाराचटटी में 353 लोगों ने ,सीआरपीएफ कैँप में 200 जवानों ने टीके लगवाये। वही नगर निगम में 295 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन लिये। सबसे कम टिकारी में 26 लोगों ने वैक्सीन लगावाये। इस तरह जिले  में गुरूवार को 23सौ लोगों की सूची में 1679 लोगों ने वैक्सीन लिये जो 73 प्रतिशत है। इस तरह देखा जाये तो प्रथम चरण के हेल्थ वर्करों की तुलना में फ्रंटाइन वर्कर अधिक उत्साहित दिख रहे है। इस तरह जिले  में अबतक लगभग 46 सौ से अधिक फ्रंटलाइन वर्कश्र वैक्सीन लगा चुके है। 

प्रथम चरण में लगभग 92 प्रतिशत हेल्थ वर्करो ने लगवाये वैक्सीन 

सिविल सर्जन डा. कमल किशोर राय ने बताया कि पहले चरण में 19 हजार 614 की सूची में 814 ऐसे नाम थे जो दो बार पोर्टल पर दिख रहे थे। वही जिले में अभी तक कुल 17484 हेल्थ वर्कर वैक्सीन ले चुके है। जो 92 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी से अब दूसरा डोज भी लोगों को देना शुरू किया जायेगा।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post