भारत को अमेरिका ने कहा- 'सच्चा मित्र', कई देशों को भेजा कोविड-19 वैक्सीन

 

कोविड-19 वैक्सीन के जरिए वैश्विक समुदाय की मदद के लिए आग आए भारत को अमेरिका ने 'सच्चा मित्र' बताया है।  16 जनवरी से भारत में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू है। इसके साथ ही पड़ोसी देशों- म्यांमार (Myanmar), मालदीव (Maldives), नेपाल (Nepal), बांग्लादेश (Bangladesh), मॉरिशस (Mauritius) और सेशेल्स (Seychelles) को वैक्सीन की खेप भेजी गई। भूटान (Bhutan) इसके अलावा कई देशों को वैक्सीन की कमर्शियल सप्लाई के विषय में भी विचार किया जा  रहा है। इन देशों में सऊदी अरब (Saudi Arabia), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), ब्राजील (Brazil) और मोरक्को (Morocco) का नाम है। 'दुनिया की फार्मेसी (pharmacy of the world)' के तौर पर प्रसिद्ध भारत ने दुनिया भर का 60 फीसद वैक्सीन विकसित किया है। 

ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post