ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया की मासिक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई



युवा शक्ति संवाददाता

-------------------------

गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा की मासिक बैठक यूनियन कार्यालय गया में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी सदस्य एवं शाखा पार्षदों को नव वर्ष 2021 की प्रथम मासिक बैठक के लिए धन्यवाद दिया। एवं वर्ष 2021 में शाखा को किस प्रकार से मजबूती प्रदान किया जाए पर चर्चा के लिए सभी पदाधिकारियों एवं शाखा पार्षदों को बारी-बारी से बोलने का मौका दिया।अध्यक्ष ने युवा शाखा पार्षदों एवं रेल कर्मचारियों से आगे बढ़कर कर्मचारी हित में काम करने के लिए ईसीआरकेयू को मजबूत बनाने का आवाहन किया।

गया शाखा के सचिव विजय कुमार ने कहा कि ईसीआरकेयू गया के लिए काफी प्रयास के बाद महिला समिति का गठन 30 जनवरी 2021 को किया गया। इसके लिए शाखा पार्षद  मुन्नी कुमारी जो अब महिला समिति की गया शाखा की सचिव चुनी गई है को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया। एवं महिलाओं से रेल कर्मचारियों के हित में कार्य करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में  जोड़ने का आह्वान किया तथा यूनियन को और प्रभावी तथा सशक्त बनाने में महिलाओं के योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

संयुक्त सचिव रामप्रवेश प्रसाद ने कहा कि रेलवे कर्मचारी हित में काफी कार्य किया है और इसे आगे भी जारी रखने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

 इस अवसर पर  शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार, गया शाखा के सचिव विजय कुमार, संयुक्त सचिव रामप्रवेश प्रसाद, उपाध्यक्ष एम एल मंडल, अरुण कुमार ओझा, सहायक सचिव उत्तम कुमार, संगठन मंत्री बीके जायसवाल, राजन कुमार सिन्हा, बीके चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, शाखा पार्षद आरके अवस्थी, अमृत कुमार सिन्हा, अमरदीप कुमार, बबलू कुमार सिन्हा, युवा शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल रंजन, युवा शाखा सचिव संजीत कुमार, लोको पायलट, नरेश प्रसाद, बिंदेश्वरी यादव एवं कई रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post