अतिक्रमण हटाओ अभियान में पार्षद 18 के अशोक कुमार उर्फ बूटी के द्वारा किया गया विरोध


-लगतार चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान

-इस अभियान में 11 हजार रुपये दंड भी वसूला गया

गया। शहर में नगर निगम के द्वारा लगतार नगर आयुक्त सावन कुमार के निर्देश पर गया शहर को सुंदर, स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।इसी कड़ी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी स्वराजपुरी रोड होते हुए गुरुद्वारा रोड से गोलपत्थर व जीबी रोड होते हुए निगम तक कई अस्थायी गुमटी सड़क पर रखे बोर्ड आदि को उठाकर जब्त किया गया। इसके अलावा ₹11000/(ग्यारह हजार रुपया मात्र) की दंड शुल्क भी वसूला गया।वंही  वार्ड 19 में अवैध रूप से 5 फिट की गली में ठोकर बना अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया था। जिसे हटाने के क्रम में पार्षद 18 के अशोक कुमार उर्फ बुटी के द्वारा रोक व निगम कर्मी को धका दिया गया। साथ ही कुछ लोंगो के द्वारा सरकारी काम में रुकावट भी डाला जा रहा था।परंतु निगम पदाधिकारी व काफी संख्या में पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली।अतिक्रमण हटाओ अभियान में उप नगर आयुक्त मो० शाहब याहिया, नगर प्रबंधक त्रिपुरारी शरण संजय, मार्केट शाखा के राकेश कुमार पिन्टु, सफाई पर्यवेक्षक सिंधु शेखर मिश्रा, तहसिलदार अजय कुमार यादव व निगम सफाई मित्रों सभी संसाधनों से युक्त इस अभियान में शामिल थे।ज्ञातव्य हो कि ये अभियान पिछले महीने से चला है और आगे भी चलता रहेगा।

कहते हैं आधिकारी
यह अभियान जारी रहेगा।साथ ही इस अभियान में जो भी रुकावट डालेंगे उन पर कानूनी करवाई के साथ साथ सरकारी कार्य में बाधा डालें जाने का केस भी दर्ज हो सकता है।
सावन कुमार
नगर आयुक्त,
गया नगर निगम
ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post