Kolkata Durga Puja 2020: दुर्गापूजा के मद्देनजर 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश

दुर्गापूजा आने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं लेकिन कोलकाता नगर निगम की तैयारियां अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। हर कार्य की देरी में कोरोना का हवाला दिया जा रहा है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि कोरोना के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है क्योंकि सारा फोकस कोरोना पर बना हुआ है। कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़कों में कई रास्ते ऐसे हैं जिनकी तस्वीर अभी तक नहीं बदली है। कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने बोरो-कोऑर्डिनेटर व अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश दिया है।

हर साल बनती है तालिका मगर समस्या जस की तस

निगम के रोड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान सड़कों की यह तालिका हर साल बनती है। इसके लिए बाकायदा फंड भी आवंटित होता है मगर ​समस्या का समाधान महज तीन महीनों के बाद बरसात के पानी में बह जाता है। पिछले साल सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस बार फंड की राशि अधिक है, लेकिन कार्य धीमी गति से ही चल रहा है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि दुर्गापूजा एक बहाना है दरअसल सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क किया जाता है जिससे 3 महीने तक सड़क की दशा सुधरी रहती है। 


ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post