Akshay Kumar Birthday: कुमार गौरव की वजह से अक्षय कुमार ने बदला था अपना नाम, जानें- पूरी कहानी


आज अक्षय कुमार सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, देश-विदेश में जाना पहचाना नाम है। आज फैंस उनका जन्मदिन मना रहे हैं। आज बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को अक्षय कुमार के नाम से जाना जाता है, लेकिन अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय कुमार फिल्मों में कदम रखने से पहले राजीव भाटिया के नाम से ही जाने जाते थे, लेकिन बाद में एक्टर ने अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया है।

पहली फिल्म के बाद बदला था अपना नाम

अक्षय कुमार पहली बार निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म आज में नज़र आए थे। 1987 में आई इस फिल्म में उनका रोल काफी कम वक्त का था। फिल्म में एक्टर एक कराटे इंस्ट्रक्टर के किरदार में नज़र आए थे। वैसे तो स्क्रीन पर अक्षय कुमार सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए नज़र आए थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म सौंगध से एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म आज से पहले एक्टर राजीव भाटिया के नाम से ही जाने जाते थे।

कुमार गौरव की वजह से बदला नाम

अक्षय कुमार की इस फिल्म आज में लीड एक्टर के तौर पर कुमार गौरव ही नज़र आए थे। फिल्म में कुमार गौरव का नाम अक्षय था। अक्षय कुमार ने खुद ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि वो पहली फिल्म में सेट पर बैठे रहते थे और कुमा गौरव को देखते रहते थे, जिसमें उनका नाम अक्षय कुमार था। इसके बाद अक्षय कुमार ने आगे और फिल्में करने से पहले ही अपना नाम बदल लिया। अक्षय ने बताया था कि इस फिल्म के बाद ही उन्होंने कोर्ट में जाकर अपना अक्षय कुमार करवा लिया था।

अक्षय कुमार को कुमार गौरव का स्क्रीन नाम काफी पसंद आया और उन्होंने इस नाम ही अपना लिया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले मार्शल आर्ट चैंपियन अक्षय कुमार ने अपने एक्शन से लोगों को दीवाना बना दिया। अब अक्षय कुमार एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले और फिल्मों से मोटा पैसा कमाने वाले एक्टर बन गए हैं। 

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post