पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी का इलाज करा रहे थे। उन्होंने आज दोपहर आखिरी सांस ली।
अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। हालांकि, 2010 में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद 2016 में वे समाजवादी पार्टी से फिर जुड़ गए और राज्यसभा के लिए चुने गए। इस दौरान यादव परिवार में कलह के बाद उन्हें अखिलेश यादव ने 2017 में फिर से पार्टी निकाल दिया था।
राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी बनाई थी
अमर सिंह ने 2011 में राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच बनाई थी। 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 360 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि, उनकी पार्टी ने इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती। वे मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए, उस साल फतेहपुर सीकरी से आम चुनाव लड़े और हार गए।
उद्योगपति से राजनेता बने थे
अमर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी की थी। वे उद्योगपति से राजनेता बने थे।
अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर
अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

राजनाथ ने कहा- उनकी सभी दलों के नेताओं से दोस्ती थी
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020
स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
प्रियंका गांधी ने दुख जताया
ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020