झारखंड में मची खलबली, मंत्री-विधायक समेत 154 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 3015; जानें ताजा हाल


झारखंड में मंगलवार को एक बार फिर 154 कोरोना संक्र‍मितों की पहचान की गई है। आज धनबाद में 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज 36 कोरोना पॉजिटिव स्‍वस्‍थ होने के बाद कोविड अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किए गए हैं। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 3015 पर पहुंच गई है। आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में 45, धनबाद में 31, रामगढ़ में 28, रांची में 20, कोडरमा में 7, हजारीबाग में 6, पाकुड़ में 5 और लोहरदगा में 3 कोरोना पाॅजिटिव शामिल हैं। देवघर, गढ़वा, लातेहार और सिमडेगा में आज एक-एक कोरोना मरीज की पहचान हुई है।

दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा के मुताबिक रांची के रिम्‍स में मंगलवार को कुल 409 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 392 निगेटिव और 14 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज गढ़वा में एक, रिम्‍स में 3, लोहरदगा में 2 और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 8 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। आज अभी तक 119 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि 36 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। आज दो की मौत भी हुई है। दोनों धनबाद के रहने वाले हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले 154 कोरोना संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम : 45
धनबाद : 31
रांची : 20
रामगढ़ : 28
कोडरमा : 07
हजारीबाग : 06
पाकुड़ : 05
लोहरदगा : 03
पलामू : 02
देवघर : 01
गढ़वा : 01
लातेहार : 01
सिमडेगा : 01

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post