गातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा नए मामले, ठीक होने वालों का आंकड़ा 9.53 लाख के पार, अब तक 14.82 लाख केस



देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 14 लाख 82 हजार 503 हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।
उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post