सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा सह न पाई, तस्‍वीर फेसबुक पर पोस्ट कर युवती ने लगा ली फांसी


नौकरी की अनिश्चितता, तनावपूर्ण संबंध, प्रिय नायक सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से दुखी हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में रहने वाली 35 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती का नाम अरुंधति दास बताया गया है। उसने खुदकशी करने से पहले अपने फेसबुक पर सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो  साझा की थी। अरुंधति अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी।

परिवार ने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। अरुंधति कोलकाता में एक निजी कंपनी में काम करती थी। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की छात्रा रही अरुंधति की कुछ साल पहले शादी टूट गई थी। लॉकडाउन से पहले नौकरी भी चली गई थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि वह ट्यूशन बढ़ा रही थी। 


इसी बीच जब उसके प्रिय नायक सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली तो इसका उसे गहरा सदमा लगा। उसने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया। गुरुवार सुबह से उसका व्यवहार सामान्य था। सुबह मांस रसोई में बनाई थी। फिर स्नान करने के लिए बाथरूम में गई। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो परिवार के सदस्यों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अरुंधति का शरीर शॉवर की पाइप से लटक रहा था। उसे तत्काल उत्तरपाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post