कड़ी सुरक्षा में जेल से विधायक ढुलू को भेजा गया रांची, राज्यसभा चुनाव में करेंगे मतदान


हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो को धनबाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया। पुलिस लाइन से दो पदाधिकारी व दर्जन भर से अधिक जवानों को की सुरक्षा घेरे में धनबाद जेल से रांची के लिए रवाना किया गया। विधायक झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसके बाद उन्हें रांची से वापस धनबाद जेल लाया जाएगा। 

दरअसल, झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर मतदान हो रहा है। शुक्रवार यानी 19 जून को झारखंड विधानसभा में राज्य के विधायक राज्यसभा के दो सदस्यों को चुनने के लिए अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धनबाद जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो के संदर्भ में हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए समय से पहुंच सके।

हालांकि, धनबाद कोर्ट ने बुधवार को ही ढुलू को विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अनुमति दे दी थी। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह तय हो गया है कि उन्हें समय पर धनबाद जेल से झारखंड विधानसभा भवन रांची पहुंचने में किसी तरह की सरकारी बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी। भाजपा विधायक ढुलू महतो यौन शोषण के मामले में 11 मई से धनबाद जेल में बंद हैं।

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post