प्रेम मिलन (कोलकाता) ने सांसद सुदीप बंधोपाध्याय के निर्देश पर बांटा 400 लोगों को अनाज


--जारी कोरोना महामारी में  कुल 366240 जरूरतमंदो लोगों तक पहुंचाई अपनी सेवा। 

कोलकाता, 30 मई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जारी पूर्णबंदी (लॉकडाउन-4) से निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों को सही मायने में  न केवल प्रेम मिलन (कोलकाता) के पदाधिकारी व सदस्य ही महसूस कर रहे हैं, बल्कि बढ़-चढ़कर लोगों की सच्ची मदद भी कर रहे हैं। यह कहना है उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय का। इस अवसर पर प्रेम मिलन (कोलकाता)के अध्यक्ष सज्जन सराफ,सचिव चंद्रकांत सराफ, विधायिका नयना बंधोपाध्याय,वार्ड नं 50 की पार्षदा मौसमी डे आदि।इस मौके पर विधायिका नयना बंधोपाध्याय ने प्रेम मिलन और विशेषकर इसके सचिव चंद्रकांत सराफ जो की  शरारिक रूप से अस्वस्थ होने के बाद भी पूर्ण रूप से सेवा में लगे हुए हैं , उनकी इस  सेवा भावना की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर कोलकाता से दक्षिण कोलकाता तक जरूरतमंदों की मदद में जुटी प्रेम मिलन इस संकट की घड़ी में ऐसे परिवारों के लिए एक आशा की किरण  है जो रोज कमाते और रोज खाते हैं। 


उन्होंने कहा कि इस संस्था का उद्देशय केवल जरूरतमदों की सेवा करना है। उक्त बातें उन्होंने मध्य कोलकाता के कोलकाता मुनिसिप्ल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 50  में खाद्य सामग्री वितरण के दौरान कही। यहां पे आज 400 परिवार को खाद्य सामग्री का पैकेट  एवं सभी जरूरतमंदो को मास्क,हाथो के ग्लव्स, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री वितरण करते समय हाथों की सफाई व शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया। 

इस मौके पर प्रेम मिलन के सचिव चंद्रकांत सराफ ने बताया कि बीते 62 दिनों से कोलकाता के विभिन्न इलाकों के अलावा उत्तर चौबीस परगना में 8720 परिवारों को खाद्य सामग्री का थैला दिया गया,जिसमें की घरों में प्रतिदिन  जरूरत कि चीजे आटा,बेसन,चावल,सोयाबीन, नमक, लाल मिर्चा,हल्दी,सरसो तेल, आलू, प्याज, हाथ धोने की साबुन उपलब्ध करवाया गया। साथ ही साथ 1950 परिवारों को मुड़ी और चनाचुर भी दिया गया।इसके अलावा 20000 पीस मास्क एवं 1000 लीटर सैनिटाइजर भी जरूरतमंदो के बीच बाटां गया। सराफ ने बताया कि प्रेम मिलन द्वारा दी जा रही खाद्य सामग्री में छह-सात लोगों का परिवार एक सप्ताह तक आराम से खाना खा सकता है। आज के खाद्य वितरण समारोह को सफल बनाने में हरी सोनी, विकास सराफ, विशाल सराफ, मनोज जायसवाल, दीपक बंसल, आकाश अग्रवाल, निधिश अग्रवाल, अशोक शर्मा व आकाश अग्रवाल सक्रिय रहे।

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post