झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी चाची को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


नेमरा, गोला(रामगढ़):मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी बड़ी चाची और  राजाराम सोरेन की धर्मपत्नी  दुखनबाला सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए .  यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया , जहां मुख्यमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  कल्पना सोरेन,  पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और विधायक  सीता सोरेन व अन्य पारिवारिक सदस्यों के अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद थे .  ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की बड़ी चाची का कल निधन हो गया था और  उनके राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित आवास से  आज पार्थिव शरीर को  अंतिम संस्कार के लिए  पैतृक गांव लाया गया था .

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post