राम लला दर्शन के लिए अब सात पंक्ति, ओआरएस भी मिलेगा : चंपत राय


अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की शुक्रवार दोपहर बाद मणिराम दास छावनी में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि श्रीराम लला के दर्शन नवमी की भीड़ को देखते हुए चार की बजाय सात पंक्तियों में कराए जाएंगे। नवमी पर नगर निगम सहित आस-पास की बाज़ारों में लगभग सौ एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के पैर न जलें, इसके लिए मैट बिछाई जाएगी। पर्याप्त पानी, टायलेट के साथ ही ओआरएस पावडर की व्यवस्था की जाएगी। दर्शन मार्ग पर सुस्ताने के लिए बैठने का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से अयोध्यावासियाें से अपील किया कि श्रद्धालुओं की पानी पीने की कमी न हो, इसमें हमारी मदद करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से मोबाईल न ले के आने की भी अपील की। श्रद्धालुओं से चप्पल दूर खोलकर आने का आग्रह किया और कहा कि सभी को प्रभु श्रीराम का दर्शन कराया जायेगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्यों में जगद्गुरु विश्व प्रसन्नतीर्थ महाराज, महंत दिनेंद्र दास, विमलेंद्र मोहन मिश्र,अनिल मिश्र, केंद्रीय गृह सचिव प्रशांत लोखंडे,जिलाधिकारी नितिश कुमार आदि उपस्थित थे। बाद में महामंत्री चम्पत राय ने उक्त निर्णयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय रहते हैं। यह बैठक सामान्यतया चार महीने पर होती है। प्रसार भारती अयोध्या नगर निगम में संभव हुआ तो पास-पड़ोस के बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाकर रामनवमी का दर्शन करायेगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर आपार भीड़ होगी,जिसको फिलहाल बताना संभव नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post