अत्यंत दुःखद खबर... 😔 बिहार की प्रतिष्ठित पत्रिका समकालीन तापमान के प्रबंध संपादक अरविंद कुमार झा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। अरविंद जी जैसे पत्रकार या संपादक आज के दौर में बहुत कम मिलते हैं। बिहार ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़ी जिम्मेदारियों को काफी सहजतापूर्ण तरीके से निर्वहन किया। उनके साथी बताते हैं कि अरविंद जी संघर्ष काल के सर्वाधिक समर्पित, कर्मठ और विश्वसनीय कर्मयोद्धा थे। अगर उनका सतत साथ नहीं मिला होता तो शायद समकालीन तापमान बुलंदियों को नहीं छू पाता। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर अपने श्री चरणों में अरविंद जी को स्थान दे। उनकी आत्मा को शांति दे प्रभु। भगवान शोकाकुल परिवार को भी ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। अलविदा कलम के योद्धा 💐 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

 अत्यंत दुःखद खबर... 😔 बिहार की प्रतिष्ठित पत्रिका समकालीन तापमान के प्रबंध संपादक अरविंद कुमार झा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।



 अरविंद जी जैसे पत्रकार या संपादक आज के दौर में बहुत कम मिलते हैं। बिहार ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़ी जिम्मेदारियों को काफी सहजतापूर्ण तरीके से निर्वहन किया। उनके साथी बताते हैं कि अरविंद जी संघर्ष काल के सर्वाधिक समर्पित, कर्मठ और विश्वसनीय कर्मयोद्धा  थे। अगर उनका सतत साथ नहीं मिला होता तो शायद समकालीन तापमान बुलंदियों को नहीं छू पाता।


अलविदा कलम के योद्धा 💐

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post