कोरोना की चपेट में आई नीतीश कैबिनेट, उपमुख्यमंत्री सहित ये 5 मंत्रियों की रिपोर्ट आई Positive

 पटनाः बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत नीतीश मंत्रिमंडल के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कल (मंगलवार) कोरोना जांच करवाई गई थी। दरअसल नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है। जांच रिपोर्ट आने पर दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।



वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले थे। इसलिए बैठक से पहले सभी मंत्रियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने की इजाजत थी। अब जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post