Bengal Politics: दिलीप घोष ने लौटाई ममता सरकार की सुरक्षा, मिलती रहेगी केंद्र की वाइ प्लस कैटेगरी की सुरक्षा फैसला

हाल में बंगाल भाजपा के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए दिलीप घोष ने राज्य सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा लौटा दी है। अब वह केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए वाइ प्लस सुरक्षा ही लेंगे। इस बाबत घोष ने राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके आवेदन को मंजूरी भी दे दी है और इसके बाद अब बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष घोष सिर्फ केंद्रीय सुरक्षा के घेरे में नजर आने वाले हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी नेतृत्व ने हाल ही में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त कर उनकी जगह अलीपुरद्वार के सांसद सुकांत मजूमदार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। मजूमदार को भी वाइ प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

इधर, दिलीप घोष ने कहा कि अब उन्हें राज्य सरकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। वह प्रदेश अध्यक्ष थे, इसलिए वह यह सुरक्षा ले रहे थे, लेकिन अब वह ज्यादातर राज्य से बाहर रहेंगे। इसलिए उन्होंने बंगाल सरकार से सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया है। बता दें कि घोष लगभग पांच वर्षों तक बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post