2021 का पहला चंद्रग्रहण आज, अधिक चमकीला दिखेगा 'सुपर ब्लडमून'

सुपरमून और ब्लडमून के एक साथ दिखने वाला आज का  चंद्रग्रहण खास है। इसके पहले ऐसा चंद्रग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था। बुधवार को लगने वाला इस साल का पहला चंद्रग्रहण सुपर ब्लड मून होगा। इसका मतलब है कि इसका आकार काफी बड़ा होगा और यह लाल-नारंगी रंग का दिखेगा। आज लगने वाला पूर्ण  चंद्रग्रहण दो साल से भी अधिक समय बाद लग रहा है।

उल्लेखनीय है कि अन्य दिनों की तुलना में पूर्णिमा के दिन आसमान में दिखने वाला चांद में लगभग 7 फीसद बड़ा होता है। आज यह बड़ा और 16 फीसद अधिक चमकीला दिखेगा क्योंकि पृथ्वी के काफी करीब होगा। आज दोपहर 01.53 बजे पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र 357309 किलोमीटर रह जाएगी। इस स्थिति को 'पेरिगी'कहते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post