Jharkhand Madhupur By-Election 2021: आज थम जाएगा प्रचार अभियान, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लगाएंगे अंतिम जोर


प्रतिष्ठापूर्ण मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 के लिए गुरुवार को प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। यहां झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। हफीजुल की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक सप्ताह से मधुपुर में कैंप किए हुए हैं। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी मधुपुर में कैंप कर प्रचार अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार अभियान में अंतिम जोर लगाएंगे।

17 अप्रैल को होना है मतदान

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। 2 मई को पांच राज्यों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही मधुपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती होगी। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। झामुमो ने हुसैन के बेटे हफीजुल हसन अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post