अपराधियों ने की अंधाधुन फायरिंग, दो घायल


-दोनो अपराधी को लोगों ने दबोचा, जमकर की धुनाई

-मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनो अपराधियों को किया गिरफ्तार

युवा शक्ति संवाददाता

गया।शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक व्यक्ति के घर पर हत्या के उददेश्य से अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में जिस व्यक्ति पर गोली चलायी गयी थी वह तो बच गया लेकिन दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गये। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।गोली लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान लोगों ने गोली चलाने वाले अपराधियों को भी धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजकुमार साह व रामपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस दौरान अपराधियों द्वारा जिस पिस्टल से गोली चलायी गयी। वे दोनों पिस्टल भी जब्त कर लिया गया है। रामपुर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी अफरोज आलम उर्फ अनोज व कल्लू मियां दोनों मो. समसाद के मारने के उददेश्य से उसके घर आया था। इनके द्वारा चलायी गयी गोली से इकबाल नगर का रहने वाला मो. अकबर व गेवाल बिगहा का ही रहने वाला मुजाहिद उर्फ डाउन दोनों घायल है। जो इलाजरत है।

वर्षो से दोनों के बीच आ रही रंजिश 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली चलाने के पीछे आपसी रंजिश वजह है। दोनों के बीच पिछले दस साल से लड़ाई चल रही है। मंगलवार को भी ये दोनों लोग हत्या करने क उददेश्य से ही गोली चलायी थी। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी की गिरफ्तारी कर ली गयी है। इनका हथियार भी बरामद कर लिया गया है। वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post