छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार


- मामले में संलिप्तता पर आरोपी के मां भी भेजी गयी जेल 
- चाकंद थाना क्षेत्र का मामला महिला थाना में दर्ज हुयी प्राथमिकी  

युवा शक्ति संवाददाता
गया। चाकंद थाना क्षेत्र में छह वर्ष के बच्ची के साथ दूष्कर्म की घटना घटी। इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बताया गया कि आगनबांडी केन्द्र चलाने वाली महिला के पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। हलांकि यह घटना एक मार्च की शाम की है। जब पीड़िता के घर के पीछे ही आरोपी सुजीत राज उर्फ नटवर लाल ने दूष्कर्म किया। इसके बाद पंचायत स्तर पर सुहल करने का प्रयास किया गया लेकिन जब बात नही बनी तो तीन मार्च को महिला थाना में यह मामला आया। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी के मां को गिरफ्तार किया। मां के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी भी गुरूवार की सुबह थाना पहुंचा जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुछ माह पहले भी आरोपी दो बच्ची के साथ कर चुका है दुष्कर्म 
पूछताछ के क्रम में महिला थाना के सामने यह बात चौकाने वाली आयी कि कुछ माह पूर्च भी आरोपी दो बच्ची के साथ्ज्ञ दूष्कर्म कर चुका है। इस घटना को आरोपी की मां जानती  थी। बाबजूद इसके वह इसकी शिकायत कहीं नही की। इस तरह उसकी भी संलिप्ता रहने के कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया।
 
थानाध्यक्ष का कहना है,
दुष्कर्म के मामले में सुजीत राज और उसकी मां को संलिप्त रहने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही पीड़िता का मेडिकल करा 164 का ब्यान भी दर्ज करा दिया गया है। - रविरंजना, महिला थानाध्यक्ष, गया

Post a Comment

Previous Post Next Post