महिला कांग्रेस कार्यालय का बिहार प्रभारी ने किया उद्घाटन


-महिला जिलाध्यक्ष ने बिहार प्रभारी सहित सभी पदाधिकारियों को किया सम्मानित

-मंच पर महिला जिलाध्यक्ष को नही मिली जगह तो नीचे कार्यकर्ता के साथ बैठी

युवा शक्ति संवाददाता

---------------------

गया। शहर के राजेन्द्र आश्रम में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने जिला महिला कांग्रेस कार्यालय का  उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष लाछो देवी ने बड़ा माला पहनाकर बिहार प्रभारी सहित प्रदेश से आये पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी अधिकारियों को शॉल देकर सम्मानित किया।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, अनुमति देवी, राजू प्रसाद,धनवंती देवी सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

-मंच पर महिला जिलाध्यक्ष को नही मिला स्थान

जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रही हो। वही उस पार्टी के सभा में जब पार्टी के बिहार प्रभारी आये हो तब महिला जिलाध्यक्ष के लिए कोई स्थान नही रहा। सभा के दौरान मंच पर जितनी भी कुर्सी लगी थी। सभी में मंचासीन होने वाले पार्टी के पदाधिकारियों का नाम अंकित था। वही महिला जिलाध्यक्ष लाछो देवी का नाम कही अंकित नही था जो पार्टी में चल रहे गुटबाजी को दर्शा रहा था। इस कारण  महिलाध्यक्ष मंच के नीचे कार्यकर्ता के साथ बैठी। इस बीच प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह ने उन्हे मंच पर आमंत्रित भी किया लेकिन वह कुर्सी पर नाम अंकित नही रहने के कारण मंच पर नही गयी।

पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्कर क्लास की भी हो भागीदारी : अशोक सिंह

इंटक ने काँग्रेस आंदोलन को मजबूत करने के लिये वर्कर क्लास के न्योचित भागीदारी संगठन में सुनिश्चित कराने कि माँग इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह ने प्रभारी के समक्ष रखा। इंटक के नेताओं ने बिहार काँग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास का पूष्पगुच्छ और मालयार्पण कर स्वागत किया मौके पर, जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह,महासचिव  श्रवण कुमार अजय सिंह, शकील अहमद, बृजबिहारी सिंह, मदन प्रसाद इत्यादि भारी संख्या में इंटक के लोग मौजूद थे ।

चुनाव के दौरान पैसा लेकर टिकट देनेवाले अधिकारियों पर पार्टी करे कार्रवई : पूर्व जिलाध्यक्ष

पार्टी के रवैये से नाराज पूर्च जिलाध्यक्ष चिरागुददीन रहमानी, रजनीश कुमार झुन्ना, संजय कुमार सिंह सहित कई नेता बिहार प्रभारी के कार्यक्रम के दौरान सभा में नही आये और राजेन्द्र आश्रम में ही एक कमरे में बैठे रहे। वही पूर्च जिलाध्यक्ष चिरागउददीन रहमानी ने पत्रकारो से बात करते हुये कहा कि वह सर्किट हाउस में प्रभारी से मिल कर दो बातों की मांग की है। जिसमें एक वैसे अधिकारी जो चुनाव के दौरान पैसा लेकर टिकट दिेये है। उनपर कार्रवाई की जाय। वही  प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदों पर नये तरीके से पदाधिकारी मनोनित करे। जिससे कि पार्टी को मजबूती मिल सके। इसके अलावे अब कांग्रेस पार्टी को किसी के साथ नही बल्कि अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

ADVERTISEMENT

Post a Comment

Previous Post Next Post