Indian Railways Alert! ट्रेनयात्रियों के लिए खुशखबरी, कल से ये 8 नई ट्रेनें, मिलेगा कंफर्म टिकट; जानें विस्‍तार से


Indian Railways Alert! IRCTC, IRCTC Indian Railways GOOD NEWS भारतीय रेल की ओर से ट्रेन यात्रियों को राहत देने का दौर जारी है। स्‍पेशल ट्रेनों के बाद अब पैसेंजर ट्रेन भी यात्री सुविधाओं को देखते हुए कई रूटों पर चलाई जा रही है। ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की अगली कड़ी में रेलवे बोर्ड ने रांची और बोकारो से आठ मेमो पैसेंजर चलाने को हरी झंडी दे दी है। यह पैसेंजर ट्रेनें रांची, बोकारो और हटिया से बंगाल के लिए चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने इन पैसेंजर ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी है। ये ट्रेनें छह जनवरी से दौड़ना शुरू कर देंगी। 

दोपहर 11.50 पर रांची पहुंचेगी आसनसोल-रांची पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल रांची मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन आसनसोल से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी। 5:41 बजे रामकनाली पहुंचेगी। 5:42 बजे रामकनाली से रवाना होकर सुबह 6:17 बजे अनारा पहुंचेगी। 6:18 बजे अनारा से रवाना होकर सुबह 7:00 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8:23 बजे कोटशिला पहुंचेगी। 8:25 बजे कोटशिला से रवाना होकर 8:39 बजे झालदा पहुंचेगी। 8:40 बजे झालदा से रवाना होकर सुबह 9:03 बजे मूरी पहुंचेगी। 9:05 बजे मूरी से रवाना होकर दोपहर 11:50 बजे रांची पहुंचेगी। 

रांची से दोपहर 12.55 पर आसनसोल के लिए होगी रवाना

ट्रेन संख्या 63597 रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रांची से आसनसोल के लिए दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। दोपहर बाद 2:13 बजे ट्रेन मूरी पहुंचेगी। मूरी से 2:15 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 2:39 बजे झालदा पहुंचेगी। 2:40 बजे झालदा से रवाना होकर यह ट्रेन 3:30 बजे कोटशिला पहुंचेगी। दोपहर बाद 3:44 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 4:25 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। ट्रेन 4:35 बजे पुरुलिया से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 5:07 बजे अनारा पहुंचेगी। शाम 5:08 बजे अनारा से रवाना होकर यह ट्रेन 5:38 बजे रामकनाली पहुंचेगी। 5:39 बजे रामकनाली से रवाना होकर यह ट्रेन शाम 6:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 

रात 11.10 बजे बोकारो पहुंचेगी आसनसोल-बाेकारो पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63596 आसनसोल बोकारो मेमो पैसेंजर भी प्रतिदिन छह जनवरी से आसनसोल से शाम 6:00 बजे चलेगी। शाम 6:32 बजे मुरादी पहुंचेगी। 6:33 बजे मुरादी से रवाना होकर शाम 7:10 बजे आद्रा पहुंचेगी। शाम 7:20 बजे आद्रा से रवाना होकर शाम 7:41 बजे अनारा पहुंचेगी। शाम 7:42 बजे अनारा से चलकर रात 8:20 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। रात 8:30 बजे पुरुलिया से रवाना होकर रात 9:09 बजे कोटशिला पहुंचेगी। रात 9:10 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन रात 9:21 बजे झालदा पहुंचेगी। रात 9:22 बजे झालदा से रवाना होकर यह ट्रेन 9:42 बजे मूरी पहुंचेगी। मूरी से 9:52 बजे रवाना होकर यह ट्रेन रात 10:36 बजे कोटशिला पहुंचेगी। रात 10:37 बजे कोटशिला से रवाना होकर यह ट्रेन रात 10:48 बजे पुनदाग पहुंचेगी। पुनदाग से 10:49 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 11:10 बजे बोकारो पहुंचेगी। 

बोकारो से रात 3.35 बजे रवाना होगी बोकारो-आसनसोल पैसेंजर

ट्रेन संख्या 63595 बोकारो आसनसोल मेमू पैसेंजर सात जनवरी से प्रतिदिन बोकारो से आसनसोल के लिए चलेगी। बोकारो से रात 3:35 बजे रवाना होकर सुबह 4:08 बजे कोटशिला पहुंचेगी। 4:09 बजे कोटशिला से रवाना होकर सुबह 4:36 बजे मूरी पहुंचेगी। सुबह 4:46 बजे‌ मूरी से रवाना होकर सुबह 5:06 बजे झालदा पहुंचेगी। सुबह 5:07 बजे झालदा से रवाना होकर सुबह 5:21 बजे कोटशिला पहुंचेगी। सुबह 5:22 बजे कोटशिला से रवाना होकर सुबह 6:00 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। सुबह 6:15 बजे पुरुलिया से रवाना होकर 6:46 बजे अनारा पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 6:47 बजे अनारा से रवाना होकर 7:10 बजे आद्रा पहुंचेगी। 7:35 बजे आद्रा से रवाना होकर ट्रेन 8:06 बजे मुरादी पहुंचेगी। सुबह 8:07 बजे मुरादी से रवाना होकर ट्रेन 8:50 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी। 

हटिया से वर्धमान के लिए भी दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

रेलवे ने हटिया और वर्धमान के बीच भी पैसेंजर ट्रेन चला दी है। ये ट्रेन संख्या 63503 जनवरी से प्रतिदिन वर्धमान से चलेगी। यह ट्रेन वर्धमान से 6:30 बजे हटिया के लिए रवाना होगी और शाम 5:30 बजे हटिया पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 63504 वर्धमान मेमू पैसेंजर छह जनवरी से प्रतिदिन सुबह हटिया से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे वर्धमान पहुंचेगी।


ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post