अमेर‍िका में सत्‍ता परिवर्तन को दो दिन शेष, जानें बाइडन प्रशासन की खुबियां, क्‍या है इसका भारत से कनेक्‍शन

अमेर‍िका में सत्‍ता परिवर्तन को कुछ घंटे ही शेष है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जी हां, बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कमला हैरिस उप राष्‍ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगी। वह देश की पहली अश्‍वेत महिला उप राष्‍ट्रपति के रूप में ग्रहण करेगी। आखिरकार बाइडन प्रशासन में खास क्‍या है। उनके प्रशासन में भारतीयों का क्‍या रोल है।

अहम पदों पर 20 भारतीय अमेरिक‍ियों को नामित किया

बाइडन प्रशासन के अहम पदों पर 20 भारतीय अमेरिक‍ियों को नामित किया गया है। इनमें कम से कम 17 भारतीय शक्तिशाली व्‍हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे। बाइडन प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका में अमेरिकी-भारतीयों की कुल आबादी का महज एक फीसद है। इस हिसाब से अमेरिकी-भारतीयों को खास जगह मिली है। यह भारत के लिए गौरव की बात है।  

ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post