West Bengal : अब कोलकाता में म्यूटेशन भी होगा ऑनलाइन


कोलकाता नगर निगम धीरे-धीरे आधुनिक पद्धति की ओर बढ़ता जा रहा है, बिल्डिंग प्लान को ऑनलाइन करने के बाद अब निगम म्यूटेशन भी ऑनलाइन करेगा। कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने बताया कि जमीन का म्यूटेशन कराने को लेकर अक्सर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में निगम म्यूटेशन भी ऑनलाइन शुरू करेगा।

इससे लोगों को जमीन का म्यूटेशन कराने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए निगम आयुक्त को वेबसाइट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके जरिए लोग यह जान सकेंगे कि जमीन कर कितना बकाया है, साथ ही म्यूटेशन को लेकर अगर किसी तरह की समस्या होती है, तो इसका निदान भी ऑनलाइन ही किया जायेगा।

ऑनलाइन म्यूटेशन से जमीन की खरीद बिक्री में होगी आसानी

ऑनलाइन म्यूटेशन से सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि अगर म्यूटेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उसका निदान करना आसान हो जाएगा। एक ही जमीन पहले से किसी और ने खरीद रखी है और कई बार उस जमीन को धोखाधड़ी से किसी और को भी बेच दिया जाता है, ऐसे में यह सारी जानकारी कोलकाता नगर निगम के वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सारे जमीनों के डिटेल्स को इस वेबसाइट पर डाला जाएगा, ताकि लोगों को जमीन की खरीद बिक्री के साथ ही म्यूटेशन कराने में आसानी हो। 

ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post