झारखंड में 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, आज कई इलाकों में बारिश; जानें अपने शहर का हाल


इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में झारखंड में मानसून के आगमन की संभावना जताई है। गुरुवार से से 16 जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में  एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 13 जून को गरज या बारिश होने की संभावना है। फिर 14-16 जून तक एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

फिलहाल बंगाल की खाड़ी में मानसून के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। 72 घंटे में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम बंगाल व ओड़िशा में मानसून के आगमन की संभावना जताई रही है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के ओडिशा में प्रवेश करने के बाद झारखंड की स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। इधर, मौसम पूर्वानुमान के तहत  मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि ओडिशा व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान से राजस्तान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। पूर्वी मध्य व पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दाब क्षेत्र 48 घंटे अत्यधिक प्रभावी होने की संभावना है, जो उत्तर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि 11 जून को राज्य के कई जिलों में, 12 जून को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर, 13 से 16 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post