CoronaVirus Bihar Updates: लगातार घट रहे एक्टिव मरीज, 51 मौत के साथ 7503 पहुंचा आंकड़ा


बिहार में अभी तक कोरोना के 7503 मरीज मिले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से 5367 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 213 नए मरीज मिले। जबकि, 223 मरीज ठीक भी हुए। नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले अधिक लोगों के आंकड़े बता रहे कि बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटने लगी है।

शनिवार को मिले 213 नए मरीज

बिहार के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जांच में 26 जिलों से 213 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पटना से 21, औरंगाबाद से 21, कटिहार से 20, बांका से 18, मधुबनी से 16, समस्तीपुर से 15 सुपौल से 15, दरभंगा से 11, गया से 10, साथ ही अरवल से 10, पॉजिटिव मामले मिले। इनके अलावा पूर्णिया से सात, मुंगेर से नौ, सिवान से सात, पॉजिटिव जहानाबाद से छह, मधेपुरा से पांच, प. चंपारण से पांच, मुजफ्फरपुर से पांच, भागलपुर से चार, पूर्वी चंपारण से चार, गोपालगंज से एक एवं वैशाली से एक पॉजिटिव मिले। औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, नालंदा व सारण से भी एक-एक मरीज मिले।

कुल जांच में करीब पांच फीसद पॉजिटिव

लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में अबतक करीब एक लाख 51 हजार सैंपल की जांच हुई है। इनमें कुल 7503 पॉजिटिव मिले है। यानी कुल जांच का करीब 4.96 फीसद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमे से अब तक 5367 लोग स्वस्‍थ हो चुके हैं। इस बीमारी से राज्य में अबतक 51 लोगों की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में एक्टिव केस 2086 रह गए हैं।

ADVERTISEMENT

Previous Post Next Post