लॉकडाउन से श्रमिक वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ: ममता


कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के चलते श्रमिक वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने सभी श्रमिकों और उनके परिवारों को अंतराराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में हम सभी को अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिये। 

बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, '' अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर दुनियाभर के सभी श्रमिकों और उनके परिवारों को मेरी ओर से बधाई। कोविड-1 महामारी और उसके बाद लॉकडाउन से यह वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिये। ''
Previous Post Next Post