मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी राज्य में कालाबाज़ारी जारी


हावड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के घोषणा के बाद भी पश्चिम बंगाल के कई जिलों में कच्चे अनाजों की कालाबाज़ारी जोरों पर है. हावड़ा के कालीबाबू बाजार, शिवपुर बाजार, फज़ीर बाजार, उत्तर हावड़ा के हरोगंज बाजार सहित अन्य बाज़ारो में पुलिस की उपस्थिति में जमकर कालाबाज़ारी हो रही है. दुकानदार भारी मुनाफा कमा रहे हैँ. ग्राहको को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. कल तक जो आटा 24 रुपये बिक रहे थे वही आटा आज 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे है. वहीं सब्जी के दामों में भी भारी उछाल आया है. कोलकाता और  हावड़ा मे हरी सब्जियों के दाम इस प्रकार से है.

   सब्जियां .             दाम 
१. आलु          ___20 से 25/-प्रति किलोग्राम
२. टमाटर      ____40/-प्रति किलोग्राम
३. बैंगन         ____50 से 60/-प्रति किलोग्राम
४. परवल       ___60 से 70/-प्रति किलोग्राम
५. भिंडी        ____60 से 70/-प्रति किलोग्राम
६. झींगा        ____60 से 70/-प्रति किलोग्राम
७. सहीजन   ___ 120 से 140/-प्रति किलोग्राम
८. कटहल    ___  55 से 60/-प्रति किलोग्राम
९. नेनुआ      ____60 से 70/-प्रति किलोग्राम
१०. कदु        ____40/-प्रति किलोग्राम
११. साग       _____40/-प्रति किलोग्राम
१२.गोभी       ____ 30 प्रति पीस
१३. खीरा      ___  -40/-प्रति किलोग्राम

फलों के दाम कुछ इस तरह से रहे

१. सेब          ___120-150/- प्रति किलोग्राम 
२. केला        ____5 रुपये प्रति पीस 
३. मोसमी     ___15 रुपये प्रति पीस 
४. अमरुद    ___80/-प्रति किलोग्राम
५. नारंगी      __15 रुपये प्रति पीस 
६. अनार      ___140-150/-
७.पपीता      ___50-60/- प्रति किलोग्राम 
८. अंगूर       __120-130/-प्रति किलोग्राम
९. आम.        ___120-150/-प्रति किलोग्राम
१०. पपीता     _ 50-60/-
Previous Post Next Post