Earthquake in Assam: बाढ़ की मार से बेहाल असम में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग


Earthquake in Assam भयानक बाढ़ का सामना कर रहे असम में शुक्रवार को दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये झटके दूसरे पूर्वोत्‍तर के दूसरे राज्‍यों में भी महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 नौ मापी गई। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। फिलहाल, भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।  

भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई। बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। बता दें कि असम के लोग इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। राज्‍य में बाढ़ के कारण 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। राज्‍य के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के मुताबिक, 53,52,107 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उल्‍लेखनीय है कि इसी साल अप्रैल में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 50 किलोमीटर गहराई में था। इस भूकंप के बाद दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप से जानमान का नुकसान नहीं हुआ था।

गुवाहाटी एवं अन्य हिस्सों में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से पार बह रही हैं। असम में 4000 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। असम में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बारपेटा है जहां 13.48 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। आपदा प्रबंधन ने बताया है कि 1080 कैंपों में 2.6 लाख विस्थापितों ने शरण ली है। जिला प्रशासनों ने 689 राहत कैंप स्थापित किए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें फंसे लोगों को निकालने में दिन-रात जुटी हैं। 
Previous Post Next Post