नीतीश कुमार ने MLC और नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा, अब राज्‍यसभा में दिखेंगे


पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार विधान परिषद की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार राज्‍यसभा के लिए चुने गए हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री  विजय चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है. अब ये इस्‍तीफा सभापति को सौंपा जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की मानें तो नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से इस्‍तीफा दे दिया है. नितिन नवीन को बीजेपी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है. साथ ही उन्‍हें राज्‍यसभा के लिए भी चुना गया है.

जद(यू) राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और पार्टी सूत्रों के अनुसार एमएलसी की सदस्यता छोड़ने के लिए निर्धारित 14 दिन की अवधि सोमवार यानि आज समाप्त हो रही है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सत्तारूढ़ गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक गलियारों में कई नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं.

इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि भाजपा नेता नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी नेता संजय सरावगी ने बताया कि मैंने स्पीकर को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया है. नितिन नवीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.  नितिन नवीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वह भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने विधायक पद छोड़ा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post