चाँपदानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाँपदानी के जोड़ा मंदिर के आसपास वर्षों से एक भी एटीएम नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफ़ी दिक़्क़त आ रही हैं।
यहां रहने वाले लोगों के असुविधा को देखते हुए नीरज कुमार सिंह जो बीजेपी नेता और पेशे से अधिवक्ता है और भाजपा श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के सचिव है, आज बैधवाटी एसबीआई शाखा प्रबंधक मनोज कुमार से मिलकर पब्लिक वेलफेयर के लिए नए एटीएम का प्रस्ताव रखा और शाखा प्रबंधक इस असुविधा को समझते हुए बहुत जल्द नए एटीएम की सुविधा प्रदान करने की आश्वासन दिया।
नीरज कुमार सिंह ने कहा चाँपदानी में पहले एसबीआई की शाखा थी और आज नहीं होने के कारण यहां के लोगों को बहुत असुविधा उठानी पड़ रही है, लेकिन बहुत जल्द अपने प्रयास से जनता के लिए नया बैंक शाखा खोलने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

Post a Comment