एसआईआर प्रक्रिया में पुलिस को पूरा सहयोग करना चाहिए : दिलीप घोष


कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंगलवार सुबह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर राज्य पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पुलिस को पूर्ण सहयोग करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद एसआईआर प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है। यह देरी इरादतन प्रतीत होती है और पुलिस के सहयोग की कमी के कारण पूरी प्रक्रिया और अधिक लंबित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल की स्थिति गंभीर है। राज्य सरकार के असहयोग के चलते अधिकारी समय पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं और आवश्यक सहायता भी नहीं दी जा रही है। इस असहयोग का सीधा असर प्रक्रिया की गति पर पड़ रहा है। भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि यदि एसआईआर प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती है, तो निष्पक्ष और सुचारु रूप से चुनाव कराना संभव नहीं होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post