सोनपुर:पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल द्वारा 16 जून 2025 को एक विशाल टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान में मंडल के वाणिज्यिक अधिकारियों, टिकट जांच कर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस विशेष अभियान के दौरान 7,607 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹56,52,750/- का जुर्माना वसूला गया। यह राशि किसी भी एक दिन की टिकट जांच से हुई अब तक की सबसे अधिक आय है,* जो कि पूर्व मध्य रेल के किसी भी मंडल द्वारा प्राप्त की गई सर्वकालिक उच्चतम कमाई है।
यह उपलब्धि न केवल यात्रियों में नियमों के पालन की भावना को मजबूत करती है, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भारतीय रेल द्वारा संचालित अनुशासित, सुरक्षित एवं जवाबदेह यात्री सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह की सक्रियता और सजगता बनाए रखने का आह्वान किया।
Post a Comment