Coronavirus 2nd Wave: देश में कोरोना के 1.73 लाख नए मामले, 2.84 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घेंटों में देश में कोरोना के 1.90 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम है। इसकों मिलाकर भारत में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.77 करोड़ हो गई है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हो गया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है। इस दौरान हुई 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की आंकड़ा 3,22,512 हो गया है। वहीं, 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है। दैनिक सकारात्मकता कर लगातार पांचवे दिन भी 10 फीसद से नीचे 8.36 दर्ज की गई है। 

देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश में शुक्रवार को 20 लाख 80 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। वहीं, अब तक कुल 34 करोड़11 लाख 19 हजार 909 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।


Post a Comment

Previous Post Next Post